मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में एक बार फिर जिला अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार

रायसेन। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की गृह विधानसभा एक बार फिर जिला अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार।
जहाँ आकस्मिक गर्भपात हुई महिला के परिजनों से पहले कराई एम्बुलेंस की सफाई उसके बाद फिर जाने दिया अस्पताल के अंदर। बताया जाता है कि अस्पताल पहुँचने पर चालक ने जैसे ही एम्बुलेंस का दरबाजा खोला तो एम्बुलेंस में खून फैला हुआ था। खून देखकर चिल्ला चोट करने लगा। महिला गर्भपात होने से कराहती रही महिला लेकिन नही माना ड्राइवर।
जिकित्सा हेल्थ केअर लिमिटेड कंपनी की है एम्बुलेंस। साथ आई सबिता बाई दर्द से कराह रही महिला को भर्ती कराने को होती रही परेशान, लेकिन नही माना एम्बुलेंस ड्राइवर और पहले एम्बुलेंस में फैले खून की सफाई कराई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री के कार्यकाल में ये सब संभव है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के क्षेत्र में ये हाल तो क्या हाल होगा पूरे जिलों का बड़ा सवाल?

Related Articles

Back to top button