मध्य प्रदेशराजनीति

शिवकुमार चौरसिया एवं रविन्द्र बाजपेयी बने ग्रामीण कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

कटनी जिला कांग्रेस ग्रामीण की प्रबंध समिति की घोषणा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुमोदन उपरांत संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कटनी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रमेश चौधरी, जबलपुर सह प्रभारी महेश गुलवानी दतिया की सहमति से कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने प्रस्तावित जिला प्रबंध समिति की घोषणा की है जिसमें सभी वर्ग एवं समुदाय को शामिल किया गया । नवनियुक्त सूची जारी किया गया जिसमें ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया एवं रविन्द्र बाजपेई को कटनी जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
मास्टर शिवकुमार चौरसिया ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उसमें कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन के साथ हमेशा जनता हितैषी कार्यो के प्रति तत्परता के साथ निर्वाहन करते हैं । मास्टर शिवकुमार चौरसिया एवं रविन्द्र बाजपेई के जिला उपाध्यक्ष बनने पर आनंद मिश्रा, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, मौजीलाल पौराणिक, सुखदेव चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, मनोज चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेयी, सत्तू सोनी, विराट पांडे, नरेश चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, लकी चौरसिया, मिकी चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलैन्द पौराणिक, जानकी राय, परशुराम मिश्रा, मन्नू चौरसिया, कमलेश रजक आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार सतीश चौरसिया ने बधाई प्रेषित की है ।

Related Articles

Back to top button