मध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों से भरा ओवरलोड ऑटो का फटा टायर, बेकाबू होकर नाले में गिरने से बचा

बड़ी दुर्घटना टली, 16 बच्चे थे सवार
रायसेन । रायसेन में स्कूली बच्चों से भरा ओवरलोड ऑटो का चलते-चलते अगला टायर फट गया जिससे ऑटो बेकाबू होकर रोड के साइड में एक नाले में गिरने से बच गया, यह तो गनीमत रही की ऑटो नाले में नहीं गिरा नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी टायर फटने की आवाज से ऑटो में बैठे बच्चों में चीज पुकार मच गई वहीं घटनास्थल पर अफरा तफरी मची गई आसपास मौजूद लोग दौड़कर ऑटो के पास पहुंचे।
ऑटो चालक द्वारा ऑटो से बच्चों को उतार दिया गया। कलेक्टर अरविंद दुबे का कहना है कि यह काफी गंभीर विषय है तत्काल जिला परिवहन अधिकारी को ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं।
गुरुवार दोपहर 2 बजे सांची रोड स्थित लाडली वाटिका पार्क के सामने सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहे थे ऑटो का चलते-चलते अचानक अगला टायर फट गया और ऑटो और नियंत्रित होकर रोड के साइड में एक नाले में गिरते गिरते बचा। घटना के बाद सभी बच्चे ऑटो से उतरकर रोड के साइड में खड़े हो गए जो काफी देर तक खड़े रहे। ऑटो में 16 बच्चे सवार थे जो क्षमता से काफी अधिक थे शहर में ऑटो चालकों द्वारा रोज बच्चों को ओवरलोड कर अपने ऑटो रोड पर दौड़ाए जाते हैं। ईश्वर ना जिला परिवहन अधिकारी और ना ही यातायात अधिकारी द्वारा ध्यान दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button