मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत क्यों करती हैं इस वार्ड के साथ सौतेला व्योहार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद क्षेत्र अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत दासोंदा के वार्ड नंबर 13 के पंचायत करती हैं, दोहरा व्योहार दरसल यह वार्ड इस दासोंदा पंचायत से तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है, कहने को तो यह वार्ड है लेकिन है एक छोटा सा गांव जुझारघाट कहलाता हैं।इस गांव तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं।जिससे यहां पर निवासरत व्यक्तियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, खासतौर पर बरसात के दिनों में बच्चे स्कूल नही पहुंच पाते, डिलेवरी से हुई महिलाएं हॉस्पिटल नही पहुंच पाती, बीमार व्यक्ति को रास्ते में ही दम तोड़ना पड़ता हैं। मानो जैसा की यह गांव आज भी आजाद होते हुए गुलामी की जंजारो से बंधा हो। यह वार्ड वासी सड़क के लिए पंचायत से लेकर कलेक्टर, विधायक, सांसद आदि के दफ्तरों में जा जा कर अपनी चप्पलें घोर चुके हैं, मिलता हैं तो केबल आश्वासन।
पिछले लगभग 5 वर्ष पहले पूर्व सरपंच के कहने पर इन वार्ड
वासियों ने सड़क बन जाए इसके लिए जिन जिन किसानों की जमीन रोड के किनारे आ रहीं थीं, उन सभी किसानों ने दान पत्र भी दे दिए हैं। इस गांव लोगो का कहना हैं कि जब हम अपनी निजी भूमि का दान पत्र कर चुके हैं, और वो भूमि हमारे रकबा से कट चुकी हैं, और मध्यप्रदेश शासन की होने के बाबजूद भी सड़क मुहैया क्यों नही कराई जा रहीं हैं।पंचायत के लिए यह वार्ड केवल चुनावी मुद्दा बना हुआ हैं,चुनाव के समय बोट मांगने आते हैं, पांव पड़ पड़ के बोट ले लेते हैं और पांच साल तक अपना मुंह नही दिखाते,और लोगों ने यह भी बताया कि विधायक जी के पास जाओ तो बोलते है, बस फाइल लगी हुई हैं देख लेंगे इस गांव के बच्चे इसी आस में रहते हैं कि कब सड़क बनेगी और हम अच्छे से स्कूल जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button