मु्ख्यमंत्री मोहन यादव ने बरेली में 138.96 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

किसानो की दशा और दिशा बदलने नवीन योजनाओं की दी सौगात
उदयपुरा से प्रशांत जोशी की रिपोर्ट
उदयपुरा। बरेली नगर में जैसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है वैसा ही हुआ हजारो की संख्या में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मिय स्वागत किया मुख्यमंत्री जी के द्वारा 138 करोड़ रुपए से अधिक के अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें हजारों की संख्या में युवा और महिलाओं ने हाथ में झंडे लेकर नारे लगाते हुए यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।
*किसानों की उन्नति के लिए नवीन योजनाएं लागू*
किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने और उन्नति के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजनाओं का पिटारा खोल दिया बेहतर खेती के लिए किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप और अतिरिक्त सोलर बिजली को सरकार द्वारा पैसे में खरीदने की बात की वही युद्ध स्तर पर किसानों के रकबे को सिंचित करने के लिए योजना पर काम करने की बात भी कहीं मूंग खरीदी को लेकर किसानों के पंजीयन करने पर किसानों के द्वारा खुशी जाहिर की गई।
*गौ पालने पर अब सरकार 20 से बढ़कर 40 रूपए और जमीन देंगी*
मुख्यमंत्री ने गोधन की रक्षा और उनका संरक्षण करने के लिए जमीन के साथ पांच हजार गौशाला खोलने पर प्रति गाय पर अब ₹20 से बढ़कर ₹40 देगी जिस पर गायों से निकलने वाले दूध गोबर कंडे का मुनाफा पालक को ही दिया जाएगा जिससे गायों की देखभाल और उनका उचित तरीके से संरक्षण किया जा सके।
प्रदेश मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के अथक प्रयासों से क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए जनता जनार्दन ने उनके प्रयासों की सराहना की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामकिशन चौहान, शिवाजी पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, अभियान नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



