द संस्कार वैली स्कूल के बच्चों ने एनुअल फंक्शन में रंगारंग प्रस्तुतियो से मनमोह लिया

सिलवानी। गुरुवार को नगर के द संस्कार वैली स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
द संस्कार वैली स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में
स्वागत गीत, लोकगीत, रिकार्डिग डॉन्स, देश भक्ति गीत सहित एकांकी प्रस्तुत किए, छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इस एकांकी पर पूरा पंडाल में बैठे दर्शको ने खूब सराहा, अतिथियों ने बच्चो को प्रोत्साहन राशि की बौछार लगा दी।
कार्यक्रम में सौम्या शर्मा सिंगार विदिशा के द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमे अतिथिगण उपस्थित रहे नगर संस्था के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुए।
द संस्कार वैली स्कूल के संचालक नरवरसिंह रघुवंशी और दुर्गेश रघुवंशी ने बताया कि हमारे विद्यालय में स्कूल के बच्चों द्वारा मनोहक प्रस्तुति की है। जिसमें देशभक्ति गीत राष्ट्रीय गीत ग्रुप डांस और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे पेरेंट्स एवं नागरिक उपस्थित रहे।



