मुख्य आरोपी पर कार्यवाही की मांग को लेकर फारियादी ने लगाई गुहार
पूर्व सांसद प्रतिनिधि के बेटे पर लगे आरोप
सिलवानी। गत दिवस अजय जैन पिता विजय जैन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के बाबू अनिल भार्गव को पुष्पा विद्यालय के सामने स्थित व्हीएस मार्केट से जब्त गेहूं के संबंध में मुख्य आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रार्थी अपनी स्वतंत्रता जैन पति विजय जैन से अलग रहकर निवास करत है। घटना 12 दिसंबर 2021 को प्रार्थी को मेरी मां के नाम वाले शटर में गेहूं को जब्त किया गया था जो कि उक्त गेहूं को नफीस द्वारा किराए पर शटर लेकर रखा था तथा नफीस के द्वारा प्रार्थी की मां से यह कहकर शटर किराए पर लिया गया था कि उक्त शटर में मैं खुली खरीदी का गेहूं रखूंगा। यह कहकर मेरे द्वारा 11 दिसंबर 2021 को आरोपी नफीस से मेरे फोन नंबर 9981700220 से आरोपी नफीस के फोन नंबर 8815414375 पर बात हुई उक्त मेरी व नफीस के बीच हुई बात की काॅल डिटेल निकलवाई जाए जिससे सभी बाते स्पष्ट हो जाएगी और पता चल जाएगा जो भी आरोपी निकले उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उक्त घटना के संबंध में मुझ अजय जैन पुत्र विजय जैन एवं मेरी मां स्वतंत्रता जैन को राजस्व विभाग के अधिकारी व फूड विभाग की इंस्पेक्टर पूर्णिमा श्रीवास्त ने दबंग छुटभैया नेताओं से मिलीभगत करके प्रकरण में झूठा फंसाकर पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में गेहूं जब्त होने के बाद नफीस खा प्रार्थी के घर पर आया और बोला कि मुझे दो लाख रूपए देदो तुम पर कोई कैस नहीं बनेगा। प्रार्थी को नफीस खां पिता रहीस खां निवासी सिलवानी द्वारा बताया गया कि जलज जैन द्वारा स्वयं के पिता जयबाबू जैन के नाम वाले शांतिराज वेयर हाउस से 600 क्विंटल शासकीय गेहूं हेराफेरी करने लाया था तथा नफीस खा ने यह भी बताया कि 140 बोरी गेहूं तुम्हारे शटर में मेरे द्वारा रखवाया गया है। बाद में प्रार्थी द्वारा नफीस से जानकारी ली गई तब नफीस के द्वारा बताया गया कि उक्त गेहूं जो कि मार्केटिंग सोसायटी का शासकीय गेहूं वह मैंने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि जयबाबू जैन के पुत्र जलज जैन कहने पर रखा था। उक्त गेहूं जो कि बिना जानकारी के प्रार्थी की मां के षटर में रखा था उसके संबंध में प्रार्थी और उसकी मां को कोई जानकारी नहीं थी। प्रार्थी और उसकी मां को बिना बताए चोरी-छिपे षडयंत्रपूर्वक फंसाया गया है। साथ ही इस संबंध में प्रार्थी द्वारा 181 पर शिकायत क्रमांक 16495339 के द्वारा शिकायत भी की गई परंतु शिकायत में निराकरण कर दिया गया तथा संतुष्टि और असंतुष्टि दर्ज करने को कहा गया । सरकार भले ही बडे़-बडे़ दावे करले परंतु राजनीति के छुटभैया नेता रसूखदारी एवं दबंगतर के चलते गलत कार्यों को अंजाम दे रहे है और षडयंत्रपूर्वक भोलेभाले व्यक्तियों को फंसया जा रहा है। प्रार्थी द्वारा ज्ञापन सौंपकर उक्त संपूर्ण प्रकरण की उच्च स्तर से जांच की जाकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।



