मध्य प्रदेश

एकल अभियान ने ठाना है सिलवानी संच होगा अब वात्सल्य

सिलवानी। इंदौर से आयी सुषमा चैधरी बेस्ट जून की उपाध्यक्ष, सुशीला अंचल बरेली की प्रभारी शोभा गुप्ता ने विद्यालय ग्राम पठा पोड़ी की ग्राम समिति बैठक ली। इस दौरान सुषमा चैधरी ने कहा की हमें आपके ग्राम में साप्ताहिक सत्संग, हर घर में तुलसी वृक्ष, हर घर में लोहे की कढ़ाई, जैविक पोषण वाटिका, सोकता गड्डा, नशा मुक्ति ग्राम बनाना है। एकल विद्यालय सिर्फ बच्चों को पढ़ाना तक ही नहीं वह ग्राम का स्वाभिमान जगे एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा को लेकर हर एक विद्यालय ग्राम पूर्ण करने का प्रयास कर रहें हैं। हमें आप सबका सहयोग चाहिए। साथ ही दो विद्यालय ग्राम में प्रवास किया जिसमें मढिया देवरी, गोरखा दोनों विद्यालय ग्राम में भी ग्राम समिति की बैठक हुई। अंचल समिति से अध्यक्ष मुकेश राय, उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सेवावृति कार्यकर्ता भाग अभियान प्रमुख सुखदेव पाल, अंचल अभियान प्रमुख रामविलाश उईके दीदी के साथ प्रवास में उपस्थित रहे। मुकेश राय ने तीनों विधालय ग्राम की ग्राम समिति से कहा कि यह हमारा सोभाग्य है कि दीदी हम सबसे इतनी दूर से हम सबसे मिलने के लिए आयी है अब यह विद्यालय आपका है इसकी देखभाल आपको करना है।

Related Articles

Back to top button