क्राइम

किराना दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए कै सात बोरा राजश्री गुटका चोरी

गौरझामर में चोरों की हौसले बुलंद
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नयापुरा स्थित एक किराना दूकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो ने 10,11सितम्बर की दरम्यानी रात मे मौका पाकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सात बोरा राजश्री गुटका पर हाथ साफ कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा चौराहे पर जितेन्द जैन की किराना दुकान का मंगलवार की रात को अज्ञात चोरो ने ताला तोडकर राजश्री गुटका के सात बोरे सफलता पूर्वक चुरा लिये जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है, चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाना गौरझामर मे की गई है अज्ञात चोरो को पकडने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button