प्रिंट रेट से अधिक दामों में बिक रही शराब, ठेकेदार कर रहा नियमों का उल्लघंन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित शराब दुकान ठेकेदार द्वारा लायसेंस की आड़ में गांव-गांव पैकारिया खुलवाकर शराब बिकवाने का मामला सामने आया है जहां पर ठेकेदार के गुर्गें द्वारा खुलेआम गांव-गांव शराब पहुंचाई जा रही है और वहीं से शराब का विक्रय किया जाता है। सुरा प्रेमियों ने बताया कि उमरियापान शराब दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दामों में शराब का विक्रय की शिकायत मिली जब मृगांचल एक्स्प्रेस के संवाददाता ने मौका मुआयना किया गया तो वहां पर पाया गया कि संबंधित शराब दुकान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं किया गया और तय दर से अधिक की वूसली की जाती है और यदि संबंधित व्यक्ति दुकान कर्मचारियों से ज्यादा रेट के संबंध में बात करता है तो ठेकेदार के गुर्गे लड़ने पर आमादा हो जाते है। लिहाजा मदिरा के शौकीन व्यक्ति ज्यादा दाम देकर शराब लेते है।
नहीं देते है बिल
सरकार द्वारा आये दिन शराब दुकानों में तय दर से अधिक दाम पर वसूली की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुये यह व्यवस्था लागू की थी कि शराब दुकान संचालक अब अनिवार्य रुप से बिल सभी ग्राहकों को देंगे लेकिन ठेकेदार किस तरह से बेलगाम हो रहे है इसकी बानगी उमरियापान स्थित शराब दुकान में देखने को मिल रही है जहां पर सभी नियमों को रौंदते हुये शराब लेने पर बिल नहीं दिया जाता है और जो व्यक्ति बिल की बात दुकान कर्मचारी से करता है तो उल्टा दुकान कर्मचारी द्वारा यह कह दिया जाता है कि लेना है लो बिल नहीं देंगे। सवाल यह उठता है कि यदि संबंधित शराब दुकान में निर्धारित रेट के अनुसार शराब का विक्रय किया जा रहा है तो बिल देने में क्या परेशानी है। बिल देने में आनाकानी करने से एक बात स्पष्ट हो रही है कि शासन द्वारा निर्धारित रेट से अधिक में मदिरा का विक्रय किया जा रहा है और मदिरा प्रेमियों को खुलेआम लूटने का काम किया जा रहा है।



