हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष का ताज संतोष राय के सिर पर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया सदस्य पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद की कार्यवाही से शुरू हुई और गुरुवार को सिंगल नाम होने से संतोष राय निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
हिउस अध्यक्ष पद के लिए 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया, सदस्यता के लिए नगर के अलग-अलग स्थान पर केन्द्र बनाए गए थे। जहां लोगों ने सदस्यता ली मंगलवार 6 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए दशहरा मैदान स्थित संस्कृति भवन में निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में नाम निर्देशन फार्म जमा करने का अंतिम दिन था। जहां पर सचिन नेमा और संतोष राय के द्वारा फार्म खरीदे गए थे लेकिन दोनों में सहमति बनने से सिर्फ संतोष राय का ही फार्म जमा हुआ और सचिन नेमा ने फार्म जमा नहीं किया। जिससे समाजसेवी एवं ठेकेदार संतोष राय को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
जहां पर उपस्थित सरंक्षक समिति अध्यक्ष संतोष कण्डया, मलखान सिंह जाट, संरक्षक संदीप विश्वकर्मा, विजय पहलवान, डॉ रवि शर्मा, बब्लू महाराज, एड. राजेश यादव, एड.रवि रावत, नवलकिशोर बब्लू यादव, बसंत शर्मा, माधो सिंह लोधी, विश्वजीत दुबे, संजय राय एवं नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।



