तिनसुआ में पार्थिव शिवलिंग निर्माण में उमड़ रही भक्तों की भीड़

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। श्रावण सोमवार के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिवलिंग निर्माण आदि के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महादेव की महिमा व नाम चारो और गुंजयामन है व अपने जीवन को सफल बनाने की जरूरत है इस भाव से शिव पार्थिव पूजन कार्यक्रम में भक्त शामिल हो रहे है।
पं संजय पटेरिया महराज ने बताया कि सभी भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान भोलेनाथ कर देते हैं। कष्ट दू:ख दूर कर देते है इसी भाव के साथ हर हर महादेव के गगन भेदी नारों के साथ भक्त कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
3 दिवसीय शिवार्चन शिव निर्माण कार्यक्रम में सभी लोगों द्वारा शिव प्रतिमा रुद्री असंख्यात् रुप में बनाई व पूजन कार्य कर रहे हैं। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन शिव जी की महिमा व ॐ नम:शिवाय का अर्थ समझा बताया कि दूध, दही, घी, शहद, इत्र, गंगाजल आदि से अभिषेक करने से मनोकामना सिद्ध होती है।

