मौसम का असर: आसमान पर बादल छाए, दाेपहर में निकली धूप, एक डिग्री पारा बढ़ा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। माैसम के मिजाज का अब काेई भराेसा नहीं रहा। बार-बार माैसम बदल रहा है। साेमवार सुबह अचानक बादल छा गए। दाेपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री पर पहुंचने से उमस बढ़ गई। शाम काे वापस बादल छा गए। आज व कल भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।कमोवेश यही हालात मंगलवार के भी रहे। इधर, माैसम बदलने से किसान परेशान हाे गए। गेहूं, चने की कटाई चल रही है। बूंदा-बांदी हाेती है ताे फसलों की कटाई राेकना पड़ सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर से मिली जानकारी के मुताबिक दाे दिन पहले सुबह व रात में ठंड एहसास करा रही थी। 7 मार्च की सुबह अचानक बादल छा गए। इस वजह से माैसम में उमस बढ़ गई। रविवार काे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। साेमवार काे एक डिग्री बढ़कर अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियश पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर स्थिर है।मंगलवार को मौसम का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा।
30 प्रतिशत इलाके में हुई फसल कटाई….
रायसेन जिले में रबी सीजन में 1 लाख 91 हजार 500 हेक्टेयर में फसल की बाेवनी की गई है। इसमें 1 लाख 6 हजार हेक्टेयर में गेहूं व 86500 हेक्टेयर में चना सहित अन्य फसलें शामिल हैं। जिले में करीब 30 प्रतिशत इलाकाें में फसल की कटाई हाे चुकी है। आगामी 8 से 15 दिनाें में कटाई पूरी हाेने की उम्मीद है। इसके बाद किसान मूंग की बाेवनी में जुट जाएंगे। जिले में 1.35 लाख हेक्टेयर में गर्मी में मूंग की बाेवनी का लक्ष्य है।



