पर्यावरणमध्य प्रदेशराजनीति

विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया पौधारोपण, दिलाई स्वच्छता की शपथ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कछारगांव बड़ा पहुंचकर “नमो वन” और “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत औषधीय प्रजाति का पौधारोपण किया।
उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ श्रमदान कर पार्क में साफ-सफाई की और उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत बनाना होगा और लगाए गए पौधों की देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, जितेन्द्र अरोरा, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, सीमा भरत शुक्ला , प्रशांत राय गणेश साहु, अनिल पांडेय, गोविंद सिंह बागरी, राजेन्द्र बागरी, रघुवीर बर्मन, ओमकार उपाध्यक्ष , शैलेष जैन, सचिव विजय दुबे, संतोषी पाठक, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय निवासी परसराम लोधी को ट्राईसाइकिल भी भेंट की और तहसील कार्यालय सिंलोड़ी परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button