संगीत की दुनिया में उभर रहा ग्रुप, चौथा गाना होगा रिलीज
सिलवानी। सद्भावना म्युजिकल् ग्रुप सिलवानी ने संगीत के क्षेत्र में लगातार कदम बढ़ाते हुए अपना चौथा भजन भोले की आई हैं बारात लांच होने वाला हैं। सद्भावना म्युजिकल् ग्रुप सिलवानी द्वारा चौथा भजन भोले की आई हैं बारात की रिकार्डिंग एवं वीडियो शूटिंग मृगेंद्रनाथ धाम, जमुनियापुरा श्रीराम जानकी मंदिर सिलवानी में की गयी। इस भजन को लिखा है संदीप जैन ने और इसे अपने स्वरों में संजोया हैं क्षेत्र के कलाकार दुर्गेश रजक ने। म्युजिक आर्गनाइजर अंबर जैन, गौरव मेहरा, जुबेर खान, कल्याण रैकवार चंद्रभान रैकवार करन रजक, वीडियो शूटिंग मे डांस किया है सोनू कुशवाह, रोशिता, अंजलि, अंकिता, स्वाति, रिया, पूजा, विशेष किरदार शिवजी देवांश रजक ( बाल कलाकार), पार्वती जी तृप्ति जैन, अंशिका रजक (बाल कलाकार), ऑडियो रिकॉर्डिंग नरेंद्र कुमार (स्टूडियो जबलपुर), वीडियो शूटिंग यश जैन, अभिषेक रघुवंशी द्वारा की गई।




