मध्य प्रदेशराजनीति
बजरंग दल व भाजपा की सदबुद्वि के लिये युवा कांग्रेस करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़ को लेकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक अजय टंडन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन, शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में दिनांक 6 मई शनिवार को शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी की सदबुद्वि के लिये कांग्रेसजनों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेगी जिसमें समस्त प्रकोष्ठों विभागो मोर्चा संगठनों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व धर्मप्रेमी जनता से उपस्थिति की अपील की गई है।



