मध्य प्रदेश
सांडों का नगर परिषद ने किया रेस्क्यू, बरेली क्षेत्र में आतंक फैला रहे

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । जी हां अभी तक आपने गोताखोरों द्वारा पानी, वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों सहित विभागों द्वारा अन्य विभिन्न प्रकार के रेस्कयू के बारे में सुना होगा परंतु आज हम आपकों बता रहे सांडों के रेस्क्यू के बारे में।
जी हां बरेली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2, 4 एवं 5 वार्ड वासियों के लिए समस्या बने दो सांडों का सीएमओ हरिशकर वर्मा के नेतृत्व में परिषद के कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू किया गया है। आमजने के लिए दहशत का पर्याय बन चुके इन साडों का रेस्क्यू कर इन्हे बरेली क्षेत्र की सीमा के बाहर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है।



