मध्य प्रदेश

यहां जो स्नेह मिला है वह अमिट है हमेशा स्मृतियों में रहेगा : एसडीएम चौरसिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय सेवा में स्थानांतरण प्रमोशन होते रहते हैं सेवा का काम तो हर जगह करना ही हैं लेकिन जो काम करने का आनंद बेगमगंज में आया उसमें सभी का सहयोग और प्यार शामिल है। यहां सभी का जो स्नेह मिला है वह अमिट है स्मृतियों में हमेशा पल्लवित रहेगा।
गुप्ता मैरिज गार्डन में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में प्रमोशन पर स्थानांतरित होने वाले संयुक्त कलेक्टर अभिषेक चौरसिया ने व्यक्त किए।
उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों पत्रकारों से अपने सेवाकाल के दौरान जाने अनजाने में हुई किसी भूल को मन में ना रखना का निवेदन करते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजस्व विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र शाल श्रीफल और सभी कर्मचारियों ने अपनी ओर से उपहार प्रदान कर फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं सौरभ शास्त्री द्वारा करीब 20 किलो वजनी फूल माला पहनकर सम्मान किया। उपस्थित कर्मचारियों ने अपने उद्बोधन में बेगमगंज शहर के विकास की गाथा को प्रस्तुत करते हुए एसडीएम अभिषेक चौरसिया को विकास पुत्र निरूपित किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदियों तक याद रखा जाने वाला कार्य बताया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एक बार जिले में कलेक्टर की कमान संभालने की दुआएं आशीर्वाद दिया।
मंचासीन तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी, जनपद सीईओ आशीष जोशी, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन, नायब तहसीलदार योगेश्वर भारती, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी एसडीएम चौरसिया के कार्यकाल की जमकर तारीफ की और कम समय में उनका साथ मिलने और उनके अनुभव को बहुत कुछ बताते हुए भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। कई वक्ताओं ने गीत ग़ज़ल एवं शैर व कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट की।
कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने एवं आभार पटवारी संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चढ़ार ने व्यक्त किया तो उनकी आंखों से आंसुओं की अविरल धारा निकल पड़ी।

Related Articles

Back to top button