लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन अस्त व्यस्त
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । तहसील मुख्यालय साईंखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में करीब 8 दिन से हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त है । इस भीषण गर्मी एवं ऊपर से मच्छरों का प्रकोप लोगों को जीने नहीं दे रहा आए दिन 24 घंटे में मात्र 8 घंटे बिजली मिल रही है जब देखो तब बिजली आंख मिचोली खेल रही है 10 मिनट आती है और 2 घंटे बंद रहती है रात में 2 बजे तक बिजली बंद रहती है इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है ना लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी मिल रहा न ही कुछ काम हो रहा है ऑफिसों में भी इनवर्टर फेल हो रहे हैं इतनी बिजली कटौती 5 साल में पहली बार देखी जा रही है बिजली विभाग से पता करने में बस एक ही बात दोहराई जा रही है कि लोड सेटिंग हो रहा है आखिर कब तक होगा ये लोडसेटिंग अगर ऐसी ही स्थिति रही तो नगर के व्यापारी जन एवं सभी संस्थाओं के लोगों ने बिजली विभाग को अवगत करा ही दिया है अगर इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नगर वासियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग रहेगा।



