मध्य प्रदेशहेल्थ

सफल बड़ा ऑपरेशन, कूल्हे की हड्डी का रिप्लेसमेंट, युवक पूरी तरह स्वस्थ

रायसेन । जिला अस्पताल में सीमित संसाधन होने के बाद भी डॉक्टरों की टीम ने कई सालों से परेशान युवक सुनील मालवीय की कूल्हे की हड्डी का रिप्लेसमेंट किया युवक पूरी तरह स्वस्थ है प्रधानमंत्री निरामयम योजना के तहत किया गया ऑपरेशन।
रायसेन जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है जहां कूल्हे के दर्द से परेशान होशंगाबाद निवासी युवक सुनील मालवीय कूल्हे के दर्द के कारण कई सालों से चल नहीं पा रहा था तथा बिगत 3 जून को उसने रायसेन जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभव सिंघई को अपनी परेशानी बताई इसके बाद डॉ वैभव सिंघई ने युवक को भर्ती होकर जांच कराने की सलाह दी और एक्स-रे और सिटी स्कैन करने के बाद युवक के कूल्हे की हड्डी का रिप्लेसमेंट करना उपाय बताया फिर इसके बाद युवक की कूल्हे की हड्डी का रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई और आज लगभग 3 घंटे ऑपरेशन के बाद युबक सुनील मालवीय की कूल्हे की हड्डी सफलतापूर्वक बदल दी गयी। आपको बता दें कि रायसेन जिला अस्पताल में सीमित संसाधन होने के बाद यह बहुत बड़ा ऑपरेशन है जिसमें डॉ अनिल और डॉक्टर ए. के. शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button