विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता द्वारा सभी स्कूलों, महाविद्यालय जाकर महाअभियान को सफल बना रहे
विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल का हित चिंतक अभियान जारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l पूरे देश में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का हित चिंतक महा अभियान चलाया जा रहा है l विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक घर घर जाकर इस महाअभियान को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं l इस कार्य को लेकर उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने महा अभियान को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे है l आपको बता दें कि उमरियापान प्रखंड पूरी तैयारी के साथ एक-एक गांव जाकर के इस महा अभियान को सफल बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है इतना ही नहीं शासकीय कार्यालय, शासकीय स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है l हित चिंतक महाअभियान को सिर्फ और सिर्फ एक मतलब है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन का पूरा विस्तार करना है एक बहुत ही शानदार पहल है लोगों को जागरूक करना, संगठन से जुड़ना, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिर्फ और सिर्फ समाज की सेवा,अपने धर्म की रक्षा करने के लिए कार्य कर रहा है यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है l अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है लोगों को जागरूक करना है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने क्या क्या कार्य किए है यह संदेश लोगों तक पहुंचाना है साथ ही प्रत्येक घर से सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है l अपने धर्म को पहचानने अपने धर्म के लिए जिए अपने धर्म का सम्मान करें हित चिंतक महाअभियान के पालक प्रभारी कान्हा सोनी ने बताया कि उमरियापान एवं आसपास के ग्रामो एवं स्कूल,महाविद्यालय से क़रीब 800 हित चिंतक महाअभियान के सदस्य बनाएं जा चुके है जो कि 2000 सदस्य का लक्ष्य तैयार किया गया है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उमरियापान के कार्यकर्ताओं द्वारा बम्हनी, महनेर पिपरिया शुक्ल, पचपेडी, परसेल, आदि सभी गांवों में जाकर पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी लगन से कार्य कर रहे हैं शशांक त्रिपाठी, अरविन्द गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, कान्हा सोनी, पंकज तिवारी, ऋषभ ब्यौहार, राकेश बर्मन, धर्मेन्द्र बर्मन, अंकित बर्मन गजराज ठाकुर, मोहित ठाकुर, गोलू सोनी शिवम् सोनी हर्षित गुप्ता, उमाशंकर पटेल, अंकित सोनी, नीरज सोनी, पारस सोनी आदि कार्यकर्ता की अहम भूमिका निभा रहे हैं l



