
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो अच्छी वारिस ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया है खरीफ फसले भी अब खेतो की मिट्टी मे से झांकने लगी है चहुंओर हरियाली ही हरियाली दृष्टि गोचर हो रही है मानो धरती ने धानी चुनरिया ओढ ली हो, राजस्व निरीक्षक मंडल गौरझामर के अंतर्गत सभी रकबे मे किसानो ने खरीफ फसलों की पारम्परिक तरीके के बोवनी की हैं हालिया अच्छी मानसूनी बारिस के कारण फसले खेतो मे लहलहा उठी हैं नवांकुरण से उम्दा फसल के आसार बन गये हैं इस वर्ष किसानो ने अपने अपने अनुभवो के अनुसार फसलो की अच्छी उपज व बाजार भाव को मद्देनजर रखते हुए उन्नत किस्मो के बीज का चयन करते हुए सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, ज्वार, बाजरा, धान, राहर, मूंग, उडदा, तिली आदि को बोया है इस बार अच्छी फसल जमने से किसानो मे हर्ष व्याप्त है।



