किसान के पौने तीन लाख चोरी का मामला, पुलिस जांच में उलझा, कोतवाली पुलिस तीन दिन बाद भी मामला उजागर करने में खाली हाथ
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन कोतवाली थाने के तहत युवा किसान हर्षदीप निवासी निसददीखेड़ा के साथ लिफ्ट मांगकर बैठे एक अनजान व्यक्ति ने उसकी उपज के रखे पौने 3 लाख रुपये का थैला पार कर दिया था। किसान हर्षदीप फसल बेचकर घर जा रहा था किसान, कूलर लेने रुका, वापस आकर देखा तो पौने तीन लाख रुपये से भरा बैग गायब मिला। किसान हर्षदीप ने रायसेन कोतवाली थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है। कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले की हरेक पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं मिली है।
ऐसे गायब हो गया था किसान हर्षदीप का नोटों से भरा बैग….
रायसेन में कृषि उपज मंडी में अपनी फसल बेचने आए किसान के ट्रैक्टर की डिक्की से 2 लाख 72 हजार रुपए चोरी हो गए। अज्ञात बदमाश लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर में बैठा और ट्रैक्टर की डिक्की में रखे 2 लाख 72 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।
चोरी की यह वारदात सोमवार को साढ़े तीन बजे किसान हर्षदीप निसद्दीखेड़ा गांव से अपनी 136 क्विंटल फसल लेकर कृषि उपज मंडी रायसेन में अनाज व्यापारियों के पास बेचने गया था। व्यापारियों ने 2 लाख 72 हजार का पेमेंट किया। किसान ने पेमेंट अपने ट्रैक्टर की डिक्की में रखा और गांव जाने लगा। मंडी के गेट से एक अज्ञात बदमाश ने किसान से लिफ्ट मांगी और ट्रैक्टर के पीछे से चढ़ गया।
कूलर लेने उतरा तो चोर ने उठाया फायदा…..
किसान हर्षदीप भोपाल रोड स्थित चोपड़ा मोड़ पर कूलर लेने के लिए एक दुकान पर गया। उसने कूलर खरीदा और अपनी ट्रैक्टर की डिक्की से पैसे लेने आया, तो देखा पैसे गायब थे। किसान घबरा गया और उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एएसपी अमृत मीणा और टीआई आशीष सप्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान से पूरी जानकारी ली। इसके बाद मंडी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। कई कैमरों में वह युवक किसान के ट्रैक्टर पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है।



