क्राइम

वन अमले ने फिर पकड़े पत्थर खोडों से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली, पत्थर माफियाओं की आई शामत, फर्जी रॉयल्टी के मामले भी वन अमले ने किया उजागर

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
पूर्वी वनरेंज रायसेन सर्किल के तहत बीती रात मुखबिर की सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक एवं डीएफओ अजय कुमार पांडेय, रेंजर पूर्व के एसएस राजपूत अलर्ट हो गए।उन्होंने वन अमले को जंगल के रास्ते से पत्थर खोडों से भरीं दो ट्रैक्टर ट्रॉली की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन पत्थर माफिया भागने में सफल हो गए। वन अमले ने फर्जी रॉयल्टी के मामले भी उजागर हुए हैं।
वनरेंजर एसएस राजपूत ने बताया कि हक़ीमखेड़ी साँचेत रोड़ पर इन दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में 200,180 नग पत्थर खोड़े भरे हुए थे। इसके पूर्व भी वन अमले द्वारा जंगल गश्त ड्यूटी के दौरान 3 ट्रैक्टर ट्रालियां पत्थर खोडों से भरी पकड़ीं गई थी। इन दोनों मामलों में वन अमले द्वारा दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली और पत्थर खोडों से भरे जब्त किए गए थे। फर्जी रॉयल्टी रबन्ने आखिर कौन सी पत्थर खदानों से जारी होते हैं।ग्रामीणों द्वारा माइनिंग अधिकारी आरके कैथल, माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव कदम से इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर फर्जी रॉयल्टी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पत्थर खोडों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने में डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पवार फारेस्ट गार्ड रूप सिंह यादव, नर्बदा प्रसाद नाथ, भूपेंद्र सिंह कुशवाह, रामकरण मालवीय, कमल सेनवार आदि ने अहम योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button