चंद्र ग्रहण: बुधवार, 26 मई 2021, भारत मे आंशिक रहेगा।
26 मई 2021 को घटित होने वाला चंद्र-ग्रहण वैश्विक-स्तर पर पूर्ण चंद्र-ग्रहण होगा, लेकिन भारत के आसाम, अरुणांचल, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोराम और नागालैंड आदि पूर्वोत्तर राज्यों ग्रस्तोदय (छायाग्रहण) रूप में बहुत कम समय के लिए दिखे देगा अर्थात उपरोक्त स्थानों में चन्द्रमा ग्रस्त ही उदित होगा और उदय के कुछ ही मिनटों के बाद ग्रहण समाप्त हो जायेगा।
ध्यान दें:- उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों- जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य-प्रदेश और महाराष्ट्र में चंद्र-ग्रहण दृश्य न होने के कारण ग्रहण का सूतक, स्नान, दान, मंत्र-पुरश्चरण विचारणीय नहीं है।
सभी से अनुरोध है कि बुधवार, 26/5/2021 के दिन ग्रहण के संदर्भ में किसी भी प्रकार के भ्रम में न उलझे।
नोट: 10 /6/2021 को घटित होने वाला सूर्य-ग्रहण भारत में दृश्य न होने कारण यहाँ ग्रहण-वेध नहीं माना जायेगा।