मध्य प्रदेश

नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया सीहोरा थाने का औचक निरीक्षण

एफआईआर, रिकार्ड रूम सहित सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ विभिन्न रजिस्टरो और रोजनामचा की जांच
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में पदभार ग्रहण करते हुए आईपीएस संपत उपाध्याय ने रविवार को सिहोरा थाने पहुंच कर सबसे पहले उन्होनें बंदी गृह, रीडर कक्ष, उप निरीक्षक रूम, मालखाना के साथ लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी जांच कर सिहोरा नक्शा को भी बारीकी के साथ जाना और समझा।
नवागत पुलिस अधीक्षक ने रविवार दोपहर को मीडिया के समक्ष अपनी बाते रखते हुए उन्होंने नगर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरा को लेकर चर्चा की। उन्होने इस दौरान ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करने और अपराधिक मामले रिकॉर्ड दुरुस्त करने की बात रखते हुए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय में भी जाकर रोजाना आने वाली शिकायतों सहित कंप्यूटर में द्वारा विभाग की मैपिंग को जाचा। इस दौरान एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा, थाना प्रभारी विपिन सिंह, उप निरीक्षक, आरक्षक सहित मौके पर पुलिस स्टाप मौजूद रहा। आप सभी को बता दें कि कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया था। जबलपुर में पदस्थ होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने रविवार दोपहर 1:40 बजे सिहोरा थाना में पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों को अपनी लगनशीलता के साथ कार्य करने एवं अपराधिक मामले रिकॉर्ड दुरुस्त करने हिदायत दी ।

Related Articles

Back to top button