मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल के सामने मृतक के परिजनों ने किया चक्काजाम

रायसेन । धान काटने रीवा से आए मजदूरों ने मंगलवार की शाम जिला अस्पताल के सामने रायसेन विदिशा रोड पर जमकर हंगामा किया। दरअसल एक 20 वर्षीय मजदूर सत्येंद्र लोनी सोमवार रात खेत में सांप ने डस लिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा गया, लेकिन परिजनों के पास वापस जाने के लिए पैसे नहीं थे। खेत मालिक तीरथ पटेल घटना की जानकारी मिलने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचा और मजदूरों को भुगतान नहीं किया, जिससे मजदूर नाराज हो गए और शव को सड़क पर लाकर चक्काजाम कर दिया।
खेत मालिक तीरथ पटेल रीवा के पास ग्राम अमरिया से धान की फसल काटने 15 से 20 लोगो को लेकर आया था। तीरथ पटेल लेवर सत्येंद्र सोनी की झाड़ा फूंकी करवाता रहा। मंगलवार की सुबह सत्येंद्र के परिजन उसको अस्पताल लेकर आए थे, समय पर सही इलाज नहीं मिलने से मजदूर की मौत हो गई। पीड़ित मजदूरों के पास मृतक के शव को अपने घर ले जाने के भी पैसे और कोई साधन नहीं था। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने शव को ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम कराया और तीरथ पटेल पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, इसके बाद मजदूर शव को लेकर रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button