बिना नरवाई जलाए हैप्पी सीडर से बुवाई का दिया प्रशिक्षण

सिलवानी । तहसील क्षेत्र के ग्रामों में धान फसल की कटाई के बाद अधिकांश किसान नरवाई में आग लगाकर आगामी फसल बोवनी की तैयारी कर रहे हैं जबकि प्रशासन के द्वारा नरवाई में आग लगने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। नरवाई में बिना आग लगाए फसलों को कैसा बोया जाए, इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्या निराकरण को लिए नई तकनीक ढूंढ़ निकाली है।
सिलवानी क्षेत्र के ग्राम रहमा ग्राम पंचायत बेरुआ में रजत रघुवंशी के खेत पर हैप्पी सीडर कृषि यंत्र से गेहूं एवं अन्य फसलों की बुवाई के तरीके को कृषि अधिकारीयों ने किसानों को समझाया।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुनील मालवीय ने उपस्थित
किसानों को हैप्पी सीडर कृषि यंत्र को चलाकर किसानों को दिखाया कि बिना नरवाई जलाए भी फसलों को बोया जा सकता है हैप्पी सीडर कृषि यंत्र के
संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेष को बिना जलाएं अगली फसल के लिए खेत तैयार करने में उपयोगी यंत्र फसल अवशेष में मिट्टी को मिलकर खाद बनाने उपयोगी फसल अवशेष प्रवधन क्रष यन्त्र समय कम एवं लागत को बचाने में उपयोगी यंत्र है।
इस अवसर बड़ी ग्रामीण जन मौजूद रहे।



