मध्य प्रदेश

दशहरे मैदान में धान की चोरी : नीलामी में आए किसानों की धान हो रही है चोरी, अन्नदाता दशहरा मैदान में ही बिताते हैं रात

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन । इन दिनों शहर के कृषि उपज मंडी में दूर-दूर से किसान अपनी धान लेकर पहुंच रहे हैं। अधिक आवक होने के कारण किसानों को दशहरा मैदान में रात बिताना पड़ रहा है। बंपर आवक होने के कारण दो-दो दिन नीलामी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसान हरनाम सिंह जाट, मेहबूब पटेल सदालतपुर, साजिद खान, कृपाल ठाकुर ने बताया कि रात में बाहर से आए किसानों की धान अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की जा रही है। बीती रात को भी किसान शुभम ठाकुर कि 7 बोरी धान किसी अज्ञात चोरों ने चुरा ली। किसानों को शक है कि अज्ञात लोगों द्वारा उनकी धान चुराकर मंडी के आसपास लगे कांटों पर बेची जा रही है। धान की लगातार हो रही चोरी से परेशान किसानों ने गल्ला मंडी प्रशासन और पुलिस से रात के समय दशहरे मैदान में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इन दिनों धान की बंपर आवक होने के कारण जिले सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। 1 दिन में नीलामी नहीं होने के कारण किसानों को दशहरे मैदान में ही रात गुजारना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button