मध्य प्रदेश

स्कूल के बच्चो को दिया नशा मुक्ति का संदेश, छात्र-छात्राओं ने लिया आरती का लाभ

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जबेरा की ग्राम भाट खमरिया के प्रा.मा. शाला एवं हाई स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के परिसर में 1 घंटे की दिव्यता की आरती की गई। जिसमें स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित हुए । आरती समापन के बाद चिंतनों की बेला में जिला उपाध्यक्ष उमा दीदी ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है हम सभी को उच्च पदों पर पहुंचना है तो नशे, मांस से मुक्त रहकर चेतनावान चरित्रवान जीवन जीना होगा । अगली कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य है अगर हमारी नई पीढ़ी को सवारना है तो नशे जैसी बुराई से दूर रखना होगा आज सबसे अधिक कैंसर जैसी कई बीमारी नशे के कारण हो रही हैं नशे से होने वाली बीमारियों से हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। और हम आगे नहीं बढ़ पाते न ही हम सफलता प्राप्त कर पाते अगर हमें अच्छा स्वास्थ्य अच्छी शिक्षा अच्छे संस्कार प्राप्त करना है तो नशे को छोड़ना ही होगा और अंतिम कड़ी के रूप मैं उपस्थित हमारी जबेरा की जनपद उपाध्यक्ष रश्मि सिंह उपस्थित समस्त शिक्षक गणों बच्चे बच्चियों का आभार प्रकट अनिल तिवारी शिक्षक ने किया। हाई स्कूल के प्रिंसिपल एनएस ठाकुर, सुरजीत सिंह, सुशील जैन, रामरतन मिश्रा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा ।

Related Articles

Back to top button