परिवार में छाई खुशी, शासन की योजना आरबीएसके बनी सहारा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद के वार्ड 15 में रहने वाले एक परिवार की बेटी को मिला आरबीएसके का सहारा, कटे होंठ का सफल ऑपरेशन से चेहरे पर रौनक लौटी। वार्ड 15 निवासी सुरेंद्र बंसल की 8 माह बेटी सावित्री बंसल का जन्म से ही होंठ कटा हुआ था। जिसको लेकर माता-पिता काफी चिंतित थे की बेटी का होंठ कटा हुआ है बड़े होने के बाद इसे कौन विवाह कर ले जाएगा। जब इसकी जानकारी आरबीएसके के डॉक्टर बबलू साहू को लगी तो उन्होंने तत्काल उसका प्रकरण बनाकर सर्जरी की डेट ली और भोपाल में शासन की योजना के तहत निशुल्क कटे होंठ की सर्जरी कराकर माता-पिता की चिंता को दूर किया।
आपको बता दें कि परिवार की स्थिति ऐसी थी कि वो बच्ची को लेकर बहुत परेशान हो गए । एसे में मामला आर.बी.एस. के टीम के संज्ञान में आया और तुरंत ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान मे उपचार हेतु भेजा गया । जहां बच्चे का देश के बहुत अच्छे विशेषज्ञ द्वारा सर्जरी कर कटे होंठ को सही कर दिया गया।
सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ और खुश है । परिवार भी शासन की योजना का आभार व्यक्त कर रहा है। ऐसे प्रकरण आम जन का सरकार में विश्वास बड़ाते हैं। आइए हम सब एक ज़रूरतमंद को सही जगह पहुँचने में एक कड़ी बने और एक जान या रूप बचाने का प्रयास करे। यदि ऐसा कोई बच्चा जो जन्मजात विकृत है और आपकी जानकारी में आता है तो उसकी जानकारी सिविल अस्पताल में देकर शासन की योजना का लाभ उन तक पहुंचने में मददगार साबित हो।



