मध्य प्रदेश

आमंत्रण जनपद उपाध्यक्ष पत्नी को, फीता काट रहा पति

शासन के आदेश को भी नहीं मान रहे जनप्रतिनिधि
दिखावा साबित हो रही महिला सशक्तिकरण की पहल
1

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये गये है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका राजनीतिक के क्षेत्र में बढ़ाना है साथ ही साथ सुदृढ़ करना है लेकिन इस व्यवस्था को कैसे ध्वस्त किया जा रहा है यह हर जगह असानी से देखा जा सकता है ।
शनिवार को आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बरौदा का उद़्घाटन किया जाना सुनिश्चित किया गया था। लिहाजा इस संबंध में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन जैसे ही फीता काटने की बारी आई तो वहां पर जनपद उपाध्यक्ष पति पारस पटेल के द्वारा फीता काटकर भवन का उदघाटन किया गया । इस घटनाक्रम से वहां पर खड़े ग्रामीण भी अचरज में पड़ गये। हालंकि यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी जनपद की कई बैठकों में जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल के स्थान पर उनके पति पारस पटेल की मौजूदगी रही है ।
आदेश का नहीं हो रहा पालन
इस संबंध में ग्रामीण एवं विकास विभाग म.प्र. शासन की अवर सचिव शोभा निकुम के द्वारा सभी कलेक्टरों, जिला पंचाययत सीईओ को पत्र भेजकर इस संबंध में सख्त निर्देश दिये थे कि किसी भी स्थिति में पत्नियों के स्थान पर पति को काम नहीं करने दिया जाये, साथ ही प्रशासन द्वारा जो अधिकृत कार्यक्रम रहते है उसमें संबंधित जनप्रतिनिधि की ही भागीदारी सुनिश्चित की जाये । ऐसे नहीं करने वाले जनप्रतिनिधि के विरूद्ध धारा 40 की कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर उसे पद से पृथक करने की कार्यवाही करे । क्योंकि शासन द्वारा उक्त व्यवस्था महिलाओं की भूमिका राजनैतिक क्षेत्र में बढ़ाने के लिये की गई है लेकिन इस व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है।
दिखावा साबित हो रहे धारा 40 के प्रावधान
शासन की मंशा के विरूद्ध जो भी जनप्रतिनिधि कार्य करते है और पत्नियों के स्थान पर उनकी भूमिका संलिप्त पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित जनप्रतिनिधी के विरूद्ध धारा 40 का प्रस्ताव लाकर उसे बर्खास्त करने के नियम बनाये गये है लेकिन यह दिखावा साबित हो रहे और अपर सचिव के आदेश के बाद भी एक भी ऐसे प्रकरण सामने नहीं आये जहां पर धारा 40 की कार्यवाही के तहत संबंधित जनप्रतिनिधि को बर्खास्त किया जाये । जबकि ढीमरखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष पति के द्वारा खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग भी लिया जा रहा है और जनपद पंचायत की मीटिंग में भी उनकी भागीदारी रहती है । इस संबंध में ग्राम पंचायत बरौदा में आरोग्यम भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी जनपद उपाध्यक्ष के स्थान पर उनके पति के द्वारा फीता काटा गया ।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button