राजनीतिक दबाव में ढीमरखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष और पति पर नहीं हो रही कार्रवाई
अब किस घटना के इंतजार में हो साहब1
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 15 अगस्त की सुबह सभी जगहों पर झंडा वंदन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा कार्यालय में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसकी चंहुओर निंदा की जा रही है और सत्ता के मद में चूर जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल और उसके पति पारस पटेल के द्वारा खुलेआम कर्मचारियों को अपशब्दों का उपयोग कर अपमानजनक बातें कहीं गई जो अत्यंत ही अपमानित करने वाली थी।
इस घटना के बाद से ही कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लिहाजा कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुये सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के द्वारा जिला पंचायत सीईओ को तत्संबंध में कार्यवाही के लिये पत्र प्रेषित किया गया था। घटना दिनांक के लगभग 10 दिनों के बाद भी अधिकारियों द्वारा ढीमरखेड़ा जनपद उपाध्यक्ष और उसके पति के विरूद्ध किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई है जिस कारण से उसके हौसले बुलंद है। वहीं किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है और जिस तरह का घटनाक्रम 15 अगस्त को जनपद में देखने को मिला इसकी पुनरावृत्ति कभी भी पुन: की जा सकती है इसलिये कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों से मांग की गई है कि संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही किया जाना अत्यत आवश्यक है। इस संबंध में जब सीईओ जिला पंचायत से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनको मोबाईल बंद बता रहा था।



