मध्य प्रदेश

जिले में तीन पुलिस कर्मियों को मिला राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक

रायसेन। दिनांक 02.03.2019 को दरम्यानी रात्रि 01.30 बजे के लगभग इंदौर से छतरपुर जाती हुई बस भीषण बरसात के कारण दरगाह शरीफ रायसेन के पास पुल से उफनती रीछन नदी में गिर गयी थी। बस में 35 सवारियां सवार थी। सूचना मिलने पर थाना रायसेन से तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु, आर. पुष्पेन्द्र रावत, आर. राजेश राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी जान की परवाह न करते हुए स्थानीय लोगों की मद्द से नदी में फंसी बस से 28 लोगों को निकालकर उनके जीवन की रक्षा की गयी।
दिनांक 23 जनवरी 2021 को शासन द्वारा निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु, आर. पुष्पेन्द्र रावत, आर. राजेश राजपूत को राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक देने की घोषणा की गयी थी। घोषणा अनुसार शुक्रवार को मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु, आर0 पुष्पेन्द्र रावत, आर0 राजेश राजपूत को जीवन रक्षा पदक से अलंकृत किया गया तथा 1-1 लाख रूपये की राशि से पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button