हिनोता दोहरा हत्याकांड में चल रही है जातिवाद राजनीति, लोधी समाज ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन घटना की सीबीआई जांच की मांग
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिला के पथरिया जनपद अंतर्गत ग्राम हिनौता घाट का मामला है आरोपी पक्ष की महिलाओं का कहना है हम पर आरोप बेबुनियाद लगाया जा रहा है । जाति देखकर अतिक्रमण कराया गया है उन्हीं के समाज के पुलिस में है प्रशासन में हैं तो सब उन्हीं की सुन रहे हमारा कोई नहीं सुन रहा है। जो कि उन्हीं की बंदूक से दो फायर हुए। जिससे शुक्ला परिवारों की जान चली गई और आरोप हमारे ऊपर लगाया जा रहा है और शुक्ला परिवार के आंगन में और घटनास्थल के सामने सीसीटीवी कैमरा आंगन में लगे हैं जो केमरा चालू थे लेकिन, उसकी फोटेज गायब क्यो हैं पुलिस उसको जप्त क्यों नहीं कर रहीं है शुक्ला परिवार की 12 बोर लाइसेंसी बंदूक जप्त क्यों नहीं , अगर आरोपी लेकर भाग गए तो मुकदमा दोनों पक्षों पर होना चाहिए ये जातिवाद राजनीति क्यो, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने 15 दिन पहले दिए थे ज्ञापन जिसकी कोई सुनवाई नहीं और शुक्ला परिवार और कुछ दिन पहले एकत्रित हुई भीड़ दिखाकर अतिक्रमण कि मांग की तो शासन प्रशासन ने ना तो CBI जांच कराई, ना ही उच्च अधिकारियों से विवेचना, तुरंत पुलिस एक्शन में आकर सब तहश नहश कर दिया है, 24 घंटे के अंदर एक्शन ले लिया गया आरोपी पक्ष की चना मसूर की फसल अभी तक खड़ी हुई है जिसको सामने वाला काटने नही दे रहा है लेकिन इस पर शासन-प्रशासन अभी तक ध्यान नही दिया, आरोपी पक्ष के बच्चें भूखे मर रहें हैं ।
सोमवार 20 मार्च को बड़ी संख्या में लोधी समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर घटना की CBI की जांच मांग की। एवं कहा कि अगर एक हफ्ते में पुलिस एक्शन नहीं लेती है तो फिर उग्र आन्दोलन करने मजबूर होगे जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन की रहेगी।




