शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली के बच्चों को बांटे स्वेटर एवं टोपा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली के सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर एवं टोपा वितरित किए गए । यह सराहनीय कार्य समाजसेवी पूर्व सरपंच सुनीता/ कल्लू पटेल एवं ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया।
स्वेटर एवं टोपा पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
समाजसेवी सुनीता पटेल लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। वे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के साथ शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर वे विशेष रूप से संवेदनशील हैं।
ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है, ताकि कोई भी बच्चा ठंड के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।
इस दौरान जन शिक्षक रविन्द्र दुबे, अनिल पटेल, सविता मेश्राम, ध्यान बाई, राधा बाई उपस्थित थी।
इस मानवीय पहल पर शाला प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने
दानदाताओं की सराहना करते हुए दोनों का आभार व्यक्त किया है।



