धार्मिक
विशाल वार्षिक कन्या भोज के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से शुरु

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। कई वर्षो से स्थानीय श्री देव संकट मोचन हनुमान मंदिर बस सटेंड गौरझामर पर माह की 16 मई को एक दिवसीय विशाल कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया जाता है इसके लिये शुक्रवार से इसकी प्रारम्भिक तैयारी शुरु हो गई इस व्यापक कन्या भोज भंडारे मे गौरझामर के अलावा आसपास के गांवो व सुदूरवर्ती क्षेत्रो की हजारो की संख्या मे कन्याये सम्मिलित होती है। गौरझामर के इस एकमात्र बृहद कन्या भोज भंडारे के निमित्त श्रृध्दालुजन बढ चढ कर आर्थिक दान व अन्नदान को बडा महत्व देते है लोगो के व्दारा दान स्वरुप में नगद राशि अन्नदान देने की होड व जुनून देखते ही बनता है।
बतादे की वैशाख मास के पुण्यकाल मे दान का बडा महत्व होता है तथा इस पुण्य व नेक कार्य मे सार्थक किया गया दान दानदाताओ को भी आत्मसंतोषी प्रदान करता है।



