मध्य प्रदेश

संगठन की मजबूती के लिए दिखाएं एकजुटता की ताकत, प्राचीन कुरीतियों गिले शिकवे को करें दूर संगठन में ही शक्ति है

बांके बिहारी यादव समाज समिति मप्र की बैठक रविवार को सुबह दशहरे मैदान रायसेन में सम्मेलन आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रविवार को सुबह 10 बजे से बांके बिहारी यादव समाज समिति मप्र के बैनर तले जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संघ के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित यादव समाज के लोग उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।इसके पूर्व बांके बिहारी भगवान की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों दीप प्रज्वलित पूजन आरती के साथ सम्मेलन की शुरुआत की गई । संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गंगा सागर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, चतुरी लाल यादव, राजकुमार यादव पूर्व नपाध्यक्ष, एएसआई वीरा लाल यादव, राजेन्द्र राय यादव, प्रदेश महासचिव रमेश यादव, जिलाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, मौजूद रहे।
इस जिला स्तरीय सम्मेलन में रामप्रताप यादव एडवोकेट, राजू यादव अमोल सिंह यादव, संतोष यादवपठारी, बालाराम यादव, हिम्मत सिंह यादव रमपुरा केशरी, भैरोंसिंह यादव, रामदयाल यादव, कैलाश यादव, नीरज यादव, विष्णु यादव, विजय यादव सेओलाल यादव, अमित यादव गिरवर, मनोज यादव, दीपक बबलू यादव, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिवलाल यादव आदि उपस्थित हुए।इसके पहले मंचसीन अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंटकर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने देते हुए कहा कि बांके बिहारी यादव समाज समिति मप्र का हम रायसेन में स्वागत करते हैं।एकता अनुशासन के भाव के साथ यादव समाजजन सगठित रहें।सुखदुख में लोगों का साथ दें। एक रहें नेक रहें। अमोल सिंह यादव ने कहा कि समाज के उत्थान के मामले में कभी नहीं हटें। यदि किसी पर कोई विपत्ति आए तो उनकी मदद करें। राजेन्द्र यादव ने कहा कि समाज में लोग एकजुट हैं एकता अनुशासन से मिलजुलकर रहे ।खेतीबाड़ी, चाहे बिजनेस खेल राजनीति समाजसेवा का अनुभव से ही किया जा सकता है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले। क्योंकि बालिका संस्कारित होकर दो कुलों का नाम रोशन करती है। सरकारों की स्वास्थ्य योजना ओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने में हमेशा तत्तपर रहें।

Related Articles

Back to top button