क्राइम

अपहृता नाबालिग लडकी दस्तयाब आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सिलवानी। 5 मार्च 2022 को थाना सिलवानी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी पी.एन. गोयल एवं थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं आरोपी की तलाश/पतारसी प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.03.2022 को नाबालिग लडकी एवं आरोपी रामकृष्ण पिता भागचंद आदिवासी उम्र 22 साल निवासी मेहगवां थाना सिलवानी को आजाद मार्केट सिलवानी से दस्तयाब कर लिया गया।
नाबालिग लडकी एवं आरोपी की दस्तयाबी में थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक माया सिंह, उनि आर.एस.पांडे, उनि. आरती धुर्वे, आर. 772 मो.शम्स, आर 733 मुकेश, आर. 575 अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button