सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सचिव को विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सभागार कक्ष में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पात्र हितग्राहियों को पहुंचाने । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 13 सरपंच, 12 सचिव एवं 14 रोजगार सचिवों को जनपद पंचायत सभागार में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । ग्राम पंचायत उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार को ग्राम विकास के समस्त विकास कार्यों में तत्परता से कार्य करने के लिए विधायक ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं एसबीएम में उत्कृष्ट कार्य करने उमरियापान सचिव सतीश गौतम को विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, एसडीएम विंकी सिंहमारे ऊईके ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इसी तारतम्य रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया ने 6059 सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाने एवं प्रधानमंत्री आवास व एसबीएम में उत्कृष्ट कार्य करने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । इस दौरान बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, समाजसेवी संतोष दुबे, विजेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, संदीप सोनी, जयपाल सिंह, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, अटल बिहारी बाजपेयी, एसडीएम विंकी सिंहमारे ऊईके, सीईओ यजुर्वेद कोरी, सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, के पी परौहा, अजीत सिंह परिहार, रेंजर अजय मिश्रा, उपयंत्री मनीष हल्दकार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।



