कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

सिकमी नामा पोर्टल फेल होने से किसान परेशान, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में सिकमी नामा से जुड़े किसानों का पंजीयन पोर्टल पर फेल हो जाना, जिसके चलते वे समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं । योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से अवगत कराया है । पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि सिकमी नामा पर खेती करने वाले किसानों का पंजीयन पोर्टल में अस्वीकार हो रहा है, जिसके कारण वे सरकारी खरीदी केंद्रों पर अपनी धान का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं ।
धान विक्रय को लेकर सभी किसान चिंतित हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए पोर्टल में सिकमी नामा दर्ज कराने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button