मध्य प्रदेश
तूफान पलटने से एक दर्जन घायल

छात्र और शिक्षक शिक्षिकाएं तूफान गाड़ी में थे शामिल, मामूली चोटे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कॉलेज के छात्र-छात्राओ को सागर से दमोह लाते समय तूफान गाड़ी बांसा के पास पलटने से छात्र व शिक्षक घायल हुए। गनीमत रही कि कोई को अधिक चोट नहीं आई. तत्काल घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. घायलों में अजय मिश्रा, हसनैन अंसारी, अफजल कुरैशी बजरिया वार्ड नंबर 1, ओम पांडे, हिमांशु पाठक, फैजान खान, राम उपाध्याय, देवांश चौबे के अलावा चार शिक्षक व शिक्षीकाओं को मामूली चोट आई है. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तो मौके पर कालेज प्रिंसिपल सहित स्टाफ जिला अस्पताल पहुंचा. वहीं मौके पर पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी नितेश जैन, प्रधान रक्षक नीरज, आरक्षक दीपेश सहित पुलिस भी पहुंची।



