शासकीय महाविद्यालय में साप्ताहिक पखवाड़ा मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय सिलोंडी में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत साप्ताहिक पखवाड़ा के तहत प्राचार्य रतिराम अहिरवार के मार्गदर्शन में बुधवार को रोजगार परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों के बीच रोजगार से संबंधित विभिन्न रोजगारों के बारे में परामर्श किया गया। जिसमें शिखा प्रजापति, रामनाथ मरावी एवं अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा सवाल जवाब किए गए जिसका जवाब महाविद्यालय में उपस्थित डॉक्टर रवितर सिंह, भूपेंद्र कुमार शुक्ला, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर अंकुर ओमर, महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सवालों का जवाब दिया गया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं आदि का सहयोग रहा ।



