मध्य प्रदेश

टमाटर की बम्पर आवक, माटी मोल दो रूपया किलो बिका, लोगो ने दस रुपये मे पांच पांच किलो खरीदे टमाटर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो मौसम के बदलते तेवरों के साथ साथ इसका सीधा असर फसलो पर पड रहा है टमाटर जैसी सम्वेदनशील फसल पर मौसम की मार का कुछ ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है इस समय कछवाडो मे टमाटर की फसल एक साथ आने से गौरझामर मे इसकी आवक सर्वाधिक दिखी स्थानीय इतवारा हाट बाजार मे तो टमाटर माटी मोल बिक गया लोगो ने दस रूपये मे पांच किलो के भाव से टमाटर की भरभर थैला खरीद दारी की , सब्जियो की दूकानो मे टमाटर की व्यापक भरमार से दुकाने लाल लाल हो रही थी।

Related Articles

Back to top button