मध्य प्रदेश

निर्माणाधीन पुलिया में टैक्टर ट्राली फंसी, बम्होरी से देवनगर मार्ग दो घंटे रहा बंद

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । बम्होरी से देवनगर मार्ग को सूर्यंश कंस्ट्रक्टर द्वारा निर्माण किया जा रहा है, कंपनी द्वारा साहिब बंदगी आश्रम के पास पुलिया निर्माण किया गया परंतु पुराव नही किया जिससे अब वाहन फंस रहे है।
बुधवार को दोपहर 3 बजे एक ट्रेक्टर ट्राली पुलिया पर फंस गया, जिससे आवागमन 2 घंटे तक प्रभावित रहा जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
ग्रामीणों द्वारा समस्या को देखते हुए सड़क पर ही बैठ गए और तत्काल व्यवस्था करने की मांग करने लगे पुलिस प्रशासन एवं नायब तहसीलदार भारत सिंह द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगो से बात कर आवासन दिया जल्द ही समस्या को खत्म किया जायेगा ।
बम्होरी से छीतापार और कई गांव इस सड़क से जुड़े हुए जिससे कई वाहनों अधिक का आना जाना होता हे बीच में पेट्रोल पंप भी हे पूर्व में भी प्रमुखता से खबर प्रसारित की गई थी लेकिन सड़क निर्माण विभाग द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नही की गई।

Related Articles

Back to top button