मध्य प्रदेश

मालगाड़ी की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की दुःखद मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सुबह 8 बजे गांव से स्कूल जा रही एक छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रांत चौहान और डॉक्टर आशीष पटैल ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 12 वर्ष की छात्रा नीतू आदिवासी पिता नोने आदिवासी निवासी घटेरा स्कूल जा रही थी, तभी खड़ी मालगाड़ी (एसटीपीवी) के नीचे से छात्रा निकल रही थी, अचानक मालगाड़ी चलने लगी जिससे छात्रा की जांघ कट जाने से बुरी तरह घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए 108 से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिला अस्पताल पहुंची आरपीएफ पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button