मध्य प्रदेश

विधायक ने किए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित

सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी के सभा कक्ष में महिला बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पूर्व लोक निर्माण मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की तरफ से मोबाइल वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक रामपाल सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। इन मोबाइल के माध्यम से आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रति दिन आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित की जाने वाली गतिविधि मसलन बच्चों को पोषण आहार वितरण, बच्चों का वजन करना, बच्चों की उपस्थिति आदि का डाटा पोषण टेकर एप्लीकेशन में अपलोड करना है।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा ने किया। जबकि आभार प्रभारी परियोजना अधिकारी आबिदा बी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button