मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर द्वारा भारत माता के वीर शहीद सपूतों को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
भारत देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर फूलों को अर्पित कर दी श्रद्धांजलि उनकी शहादत पर पुष्पांजलि देकर नमन किया। विधार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया है कि 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के साथ लाहौर कोर्ट में षडयंत्र के आरोप में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी के तख्ते पर लटका दिया था । भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए 30 साल की उम्र में हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान दे दिया तभी से हर साल 23 मार्च को इन तीनों शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। विद्यार्थी परिषद ने इन शहीद वीरों को याद करते हुए इनके विचारों नीति सिद्धान्तों पर चलने की बात कही ।कार्यक्रम में समाजसेवी देवेंद्र यादव भी विशेष तौर पर मौजूद रहे ।कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, गोलुनाथ योगी, दीपेंद्र पटेल, राजा आदिवासी, सचिन परोचे, महेश सिसोदिया, राजेश ठाकुर , देवेंद्र ठाकुर , सूरज प्रजापति, आयुष साहू , रोहित परमार, चेतक बैरागी, सूरज ठाकुर, दीपक ठाकुर, रमाकांत, यश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button