मध्य प्रदेश

दिव्यांगजनो की जिज्ञासा समाज कल्याण समिति रायसेन को दीं सुविधाएं

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
इंडिग्रिड कंपनी मध्यप्रदेश द्वारा जिज्ञासा समाज कल्याण सेवा समिति रायसेन द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए एवं जिज्ञासा घरौंदा केंद्र के सदस्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर संस्था सदस्यों के लिए वॉटर प्यूरीफायर, वाटर कूलर, क्लास रूम के 20 दिव्यांगों के लिए बेंच डेस्क के सेट व सभी 25 सदस्यों के 49 मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की गई। इस कार्य के लिए जिज्ञासा घरौंदा केंद्र इंडिग्रिड कंपनी का ह्रदय से धन्यवाद देती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिग्रिड कंपनी समय-समय पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का वहन करती रहती है । जिसके चलते कई अन्य स्कूल, कॉलेज एवं पुलिस थाने लाभान्वित हुए हैं। इंडिग्रिड कंपनी द्वारा किए जाने वाले कार्य वास्तव में तरीफेमंद है।
आभार स्वरूप जिज्ञासा अध्यक्ष शके प्रमुख मुकेश ठाकुर द्वारा गुड हेल्थ फॉर गुड वर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिले के कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, इंडिग्रिड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधकर्ता नजमल खान मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रुप में पी.सी. शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुकेश कुमार मोदगिल (इंडिग्रिड) तथा सम्मानीय अतिथि के रुप में मनोज बाथम उप संचालक महोदय सामाजिक न्याय विभाग, सुश्री समृद्धि गोगोई जी (इंडिग्रिड) और जेबीएस कंपनी की ओर से कुशल पांडे , मोहित गौड़ एवं सरोज कुमार उपस्थित रहे।
संस्था संचालक मुकेश ठाकुर द्वारा इंडिग्रीड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधकर्ता शनजमल खान को धन्यवाद स्वरूप धन्यवाद पत्र भेंट किया गया । अतिथियो को विदाई स्वरूप दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए गमलों में पौधे लगाकर दिए गए।
संस्था संचालक मुकेश ठाकुर जिज्ञासा संस्था समन्वयक पूनम मिश्रा, डॉक्टर सोनू दांगी, शिक्षिका कुमारी दीपा राय, खुशबू कुशवाहा, तकसीम जहाँ, केयर टेकर धीरज कुशवाहा ने विशेष योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button