मध्य प्रदेश
जमुनहा तालाब में दो मगरमच्छों ने एक महीने से फैला रहे दहशत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित जमुनहा तालाब में दो मगरमच्छों ने करीब एक महीने से डेरा जमाए हुए है । जिस कारण तालाब किनारे बने पान बरेजों में सिंचाई करने वाले किसानों में लगातार भय का वातावरण बना हुआ है । विगत दिवस जनप्रतिनिधियों ने मगरमच्छों की सूचना वन परिक्षेत्र कार्यालय उमरियापान को दी । पान कृषकों ने बताया कि एक महीने से मगरमच्छ तालाब के बीच बने टापू में झाड़ियों में छिपा बैठा है और बीच बीच में धूप सेंकते हुए मिले थे। कृषकों ने बताया कि हल्की धूप होने पर वह पानी से निकलता है और धूप सेंकता है आसपास मवेसी भी गर्मी के समय पानी पीने उसी जगह से जाते है जिससे उनकी सुरक्षा भी खतरे में है।
जनप्रतिनिधि एवं पान कृषकों ने वन विभाग से आपेक्षा करते हुए पुनः रेस्क्यू अभियान चला कर मगरमच्छों को पकड़ने की मांग की है।



